-
कई मौकों पर हमारे देश के मशहूर राजनेता अपने खान-पान की आदतों के बारे में भी बता चुके हैं। कोई शाकाहारी पसंद करता है तो किसी को मांसाहार अच्छा लगता है। नेता फास्टफूड को लेकर भी अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स औऱ इंटरनेट पर मौजूद आर्टिकल्स के आधार पर आइए जानते हैं किस राजनेता को कौन सा फास्ट फूड पसंद है (सभी तस्वीरें- एजेंसी/सोशल मीडिया):
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजराती खाना बेहद पसंद है। गुजराती फास्ट फूड की बात करें तो ढोकला उनका फेवरेट है।
-
सोनिया गांधी उम्र के इस पड़ाव पर स्वास्थ संबंधी समस्याओं को देखते हुए फास्ट फूड से दूर ही रहती हैं। पिज्जा और पास्ता उनका फेवरेट फास्ट फूड हुआ करता था। बताया जाता है कि कॉफी सोनिया गांधी को काफी पसंद है।
-
देश के गृहमंत्री अमित शाह को पोहा जिसके ऊपर सेव डला हो काफी पसंद है। अमित शाह पोहे में नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं।
-
राहुल गांधी को फास्ट फूड में मोमोज काफी पसंद हैं।
-
नितिन गडकरी शाकाहारी हैं। उन्हें महाराष्ट्रियन पकवान बेहद पसंद हैं। सेव भेल उनका पसंदीदा है।
-
ममता बनर्जी को डीप फ्राइड पोटैटोज, जिसे कई जगहों पर आलू चाप भी कहा जाता है, बहुत पसंंद है।
-
स्मृति ईरानी के बारे में कहा जाता है कि वह खाने की बहुत शौकीन हैं। उन्हें गुजराती खाना बेहद पसंद है। फास्ट फूड में भी वह ढोकला या फिर खांडवी पसंद करती हैं।
